पाश्चात्य संक्रमण से मरते सामाजिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की जिद्द का नाम है सदानीरा उत्सव! एक प्रयास है कि गाँव के चौक चौराहे पर खड़े हो कर अश्लील गीतों पर चर्चा करते लड़कों की टोली दिनकर की कविताओं और रेणु की कहानियों पर चर्चा करे। हम प्रयासरत हैं कि बिहार का वह ग्रामीण क्षेत्र जो कभी अपराधियो की गोलियों की तड़तड़ाहट के लिए जाना जाता था, वह अब देश के मशहूर कवियों की कविताओं पर अनायास ही गूंज उठने वाली तालियों के लिए जाना जाय।
साहित्य का काम है एक सभ्य समाज का निर्माण, तो हम लगे हैं सामाजिक, पारिवारिक और राष्ट्रीय मूल्यों से कट रहे समाज तक साहित्य को पहुँचाने में। हम पहुचेंगे उन चट्टियों/चौराहों तक, जहां आजकल नई पीढ़ी अपराध का ककहरा सीखने के लिए इकट्ठी हो रही है। हम पहुचेंगे खेत के उन मेड़ों तक, जहां थक कर सुस्ताते किसान के मन की बात साहित्य जगत में आउटडेटेड मान ली गयी है। हम चलेंगे उन लोकगीतों तक, जो गाँव के किनारे की झोपड़ी में टूटी खाट पर सोया बूढ़ा अब भी पूरे मन से गुनगुनाता है। जिनमें इस देश का इतिहास भी है, और सुखद भविष्य के सूत्र भी... सदानीरा उत्सव का यह चौथा साल है। लिट्रेचर फेस्टिवल जैसे आयोजन बड़े शहरों के वातानुकूलित हॉल में होते रहे हैं, पर हम उसी सामाजिक और साहित्यिक विमर्श को गाँव की प्रदूषण रहित हवा में ले कर आये हैं। हम समाज के मुद्दों को समाज के बीच लेकर उतरते हैं, हम विमर्श को विद्वानों की बैठक से निकाल कर किसानों के खलिहान तक आते हैं। सदानीरा उत्सव में हर वर्ष देश के हर हिस्से से असंख्य लेखक और कवि जुटते हैं। यह कार्यक्रम सोशल मीडिया में महीनों तक चर्चा बटोरता रहता है।
मार्च महीने की 12 तारीख को सुदूर देहात में लगने वाले इस आयोजित मेले में सैकड़ों साहित्यकार जुट रहे हैं। लगभग पच्चीस सत्रों में बंटे इस आयोजन में कला, साहित्य, सङ्गीत और सिनेमा से जुड़े प्रसिद्ध नाम शामिल होंगे। धीरे धीरे ही सही, पर सदानीरा उत्सव अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ रहा है।
तारीख 12 मार्च, 2023
सदानीरा लेखन महोत्सव
वक्ता 40+ अनुभवी वक्ता
हम आपके लिए कविता एवम लेखन संस्थान से बहुत ही विख्यात अतिथि लेकर आ रहे हैं।
सदानीरा महोत्सव - 12 मार्च, 2023
दीप प्रज्ज्वलन
संचालक- असित कुमार मिश्र
परिचर्चा- हिन्दी साहित्य से गायब हुआ धर्म और परिवार!
वक्ता- नवीन चौधरी, सत्य ब्यास, कमलेश कमल, अभिषेक सिंह,
डॉ पवन विजय।
सदानीरा साहित्य सम्मान 2023 नवीन चौधरी (ढाई चाल, उपन्यास के लिए)
योगेन्द्र प्रसाद योगी सम्मान 2023 ज्ञानप्रकाश आकुल (युवा गीतकार)
पण्डित शर्मानन्द देहाती सम्मान 2023 भरत शर्मा (प्रख्यात भोजपुरी गायक)
वक्ता- अखिलेन्द्र मिश्र संचालक- प्रियंका राय ओमनन्दिनी
वक्ता- कमलाकांत झा, दिवाकर राय, उज्ज्वल पाण्डेय, राणा प्रताप सिंह, सुधीर मिसिर
संचालक- कृपाशंकर मिश्र
कालदण्ड, लोकेश कौशिक, प्रतिहार, सर्वेश तिवारी श्रीमुख यात्रा, रवि राज पाठक, दुर्गाचरण पाण्डेय, संचालक- रिवेश प्रताप सिंह
कमलेश शर्मा (इटावा), तंग इनायतपुरी (सिवान), ज्ञान प्रकाश आकुल (लखीमपुर खीरी), स्वयं श्रीवास्तव (लखनऊ), नवल सुधांशु (लखीमपुर खीरी), संजय मिश्र संजय (गोपालगंज), चंदन द्विवेदी (पटना), संजीव मुकेश (नालंदा), सङ्गीत सुभाष (गोपालगंज), आशुतोष त्रिपाठी (गोपालगंज), प्रशांत सौरभ (चंपारण), नित्यानन्द नीरव (नई दिल्ली), संदीप सिंह श्रीनेत (गोरखपुर), विशाल शेखर राय (गाजीपुर)
गायक- भरत शर्मा ब्यास, उदय नारायण सिंह, विजय बहादुर चौबे, सङ्गीत सुभाष
मुख्य मंच सञ्चालक- जलज कुमार अनुपम, आकृति विज्ञा अर्पण
अधिक फोटो और वीडियो देखने के लिए हमारे सोशल मीडिया चैनल पर आएं।
प्यारे अतिथि, सदानीरा महोत्सव में हम आपका स्वागत करते हैं।
करवतहीं बाज़ार
गोपालगंज, बिहार
Phone: +91 86514 19161, +91 91232 20920, +91 9661779398, +91 78089 53784
Email : info@sadaneeramahotsav.com